12.9.08
बिहार बाढ़ पीड़ितों के साथ एकजुटता के लिए सामने आएं
प्रिय साथियों
बिहार के शोक के नाम से जानी जानेवाली कोसी नदी ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ के प्रति अपना ग़ुस्सा दिखाते हुए तटबंधों को तोड़ दिया है। उत्तर बिहार के 15 ज़िले के लोगों की ज़िंदगी और रोज़गार पानी के धारों के साथ बह चली है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से राज्य के लगभग 30 लाख लोग अपने घर, रोज़गार और सम्मान से वंचित हो गए हैं। अपनी मेहनत से कमाकर खानेवाले लोग मुट्ठी-भर दाने के लिए मुहताज हो गए हैं। कार्यकर्ता और बचाव और राहत कार्य में जुटे गंभीर विश्लेषकों का मानना है कि मृतकों और प्रभावितों की संख्या का सही आकलन तभी लगाया जा सकता है जब बाढ़ उतर जाए और सारे लोग अपनी जगह पर वापस आ जाएं। इसकी संभावना भी कम ही दिखाई देती है क्योंकि अभी से लोग बड़ी संख्या में पनाह और रोज़गार की तलाश में दिल्ली, पंजाब और दूसरे छोटे-बड़े शहरों की ओर पलायन करने लग गए हैं। एक अख़बार के अनुसार 1 लाख हेक्टेयर या 2.5 लाख एकड़ की खेती तबाह हो गई है। इससे बिहार की पहले से बिगड़ी खाद्य-स्थिति पर और भी बुरा असर पड़ेगा और क्षेत्र की जनसंख्या को पोषित करने की क्षमता में तीव्र गिरावट निश्चित है।
दोस्तो, जैसे-जैसे बाढ़ के पानी के उतरने की ख़बर आ रही है मीडिया के लिए बाढ़ की ख़बर ग़ैर-ज़रूरी होती जा रही है। बिहार सरकार ने मान लिया है कि बचाव का काम पूरा हो चुका है और अब बचाव कार्य की कोई ज़रूरत नहीं रह गई है। सरकार ने यह घोषणा भी कर दी है लेकिन बचाव और राहत कार्य से जुड़े एक प्रोफ़ेसर कार्यकर्ता ने सेना के एक महत्वपूर्ण अफ़सर के हवाले से कहा है कि अभी तक 3/4 लोग यहां-वहां बाढ़ के पानी में फंसे हैं और उनतक राहत का कोई सामान नहीं पहुंच रहा है।
अभी समय की मांग है कि सभी प्रभावित और बाढ़ में फंसे लोगों को बिना और समय गंवाए सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया जाए। बाढ़ग्रस्त इलाक़ांे से यह ख़बर आ रही है कि बचाव और राहत कार्य में दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ बड़े स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। हम सभी का यह दायित्व है कि सरकारों और प्रशासन पर यह दबाव बनाया जाए कि वे जाति-धर्म और दूसरी सभी दीवारों को भूलकर सभी प्रभावित लोगों को देश का समान नागरिक मानकर अपनी सेवाएं पहुंचाएं।
दोस्तो, बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में राहत सामग्रियों की बेहद कमी है। कई सामाजिक संस्थाओं, राज्यों की सरकारों और दूसरे समूहों ने अपनी इस ज़िम्मेदारी को समझते हुए बाढ़ पीड़ितों के साथ अपनी एकजुटता का परिचय दिया है और राहत के कामों में जुटी हैं। लेकिन इस बाढ़ से जिस स्तर की तबाही आई है उससे लड़ने के लिए इतना सहयोग काफ़ी नहीं है। बिहार की सरकार द्वारा कोसी नदी तटबंध के टूटने के पहले और बाद में जिस तरह की लापरवाहियां बरती गई हैं वे जगज़ाहिर हैं। बचाव और राहत कार्यों को पूरा करने में भी सरकार ने अपनी अक्षमता का खुलकर प्रदर्शन किया है। इन कारणों से सरकारी पुनर्निर्माण की संभावनाएं भी शक के घेरे में आ जाती हैं। इसलिए जागरूक नागरिकों की यह ज़िम्मेदारी बनती है कि बचाव और राहत कार्यों पर कड़ी नज़र रखें और राहत सामग्री सही हक़दारों तक पहुंचे इसकी भी गारंटी करें।
दोस्तो, इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि बाढ़ का पानी जैसे-जैसे उतरेगा मानवीय अपील के कारण होने वाले राहत कार्य भी शिथिल पड़ते जाएंगे। पीड़ित लोगों की यादों में बाक़ी रह जाएंगी अपने अपनों, घर और रोज़गार की तबाही की तस्वीरें और एक ऐसा निराशाजनक भविष्य जो किसी का भी दिल दहला दे। इसलिए हमारी यह भी मांग होनी चाहिए कि सभी प्रभिावित लोगों का पूरा पुनस्र्थापन हो। जीवन और मानवता के पुनर्निर्माण के इस काम में हमें अपनी भूमिका भी तय करनी होगी। अगर हम इस काम में असमर्थ रहते हैं तो पलायन का एक ऐसा दौर चलेगा जो ग़रीबों के जीवन को और भी कठिन बना देगा और मानवाधिकारों की सभी लड़ाइयों को कमज़ोर कर देगा।
दिल्ली के सजग नागरिकों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मिलकर बिहार फ़्लड रिलीफ़ नेटवर्क नाम से एक मोर्चा बनाया है जो बाढ़ पीड़ितों के अधिकारों के लिए काम करनेवाले लोगों और संस्थाओं के कामों में अपना सहयोग दे रहा है। आप भी इस मोर्चे से जुड़ें और बिहार के बाढ़ पीड़ितों के जीवन के पुनर्निर्माण के काम में अपना सहयोग सुनिश्चित करें।
ज़्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें
राकेश सिंह फ़ोनः 9811972872 ईमेलः rakeshjee@gmail.com
विनय सिंह फ़ोनः 9810361918 ईमेलः kumarvinaysingh@gmail.com
इश्तियाक़ अहमद फ़ोनः 9968329198 ईमेलः muktigami@gmail.com
26.8.08
उनहत्तर वर्षीय शिशु राजेन्द्र यादव
राजेन्द्र यादव पर अब चर्चा को आगे बढ़ा रहे हैं अभिषेक कश्यप. समकालीन कथाप्रेमियों के लिए अभिषेक कश्यप नए नहीं हैं. आम जीवन के बेहद आम कोनों में जाकर झांकना तथा महीन से महीन अनुभवों पर उतनी ही बारीक दृष्टि अभिषेक की कहानियों की ख़ासियतें हैं. अभिषेक को कुछ हद तक राजेन्द्र यादव के कहानी कारख़ाने का प्रॉडक्ट भी कह सकते हैं. ढाई साल तक भारतीय ज्ञानपीठ की मासिक पत्रिका 'नया ज्ञानोदय' में सहायक संपादक रहे अभिषेक ने हंस के खबरिया चैनलों पर केंद्रित बहुचर्चित अंक में अतिथि सहायक संपादक की जिम्मेदारी भी निभाई. पिछले साल उनकी पहली किताब खेल (कहानी संग्रह) छप कर आयी. विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कहानियां प्रकाशित होती रही हैं. फिलहाल वे युवा रचनाशीलता पर केंद्रित अनियतकालिक पत्रिका 'हमारा भारत' का संपादन कर रहे हैं. अभिषेक को और ज़्यादा जानने के लिए गल्पायन पहुंचें. तो पढिए उनहत्तर वर्षीय शिशु राजेन्द्र यादव ...उनका बहुचर्चित उपन्यास 'सारा आकाश' हिन्दी की बेस्टसेलर पुस्तकों की सूची में शामिल है जिसकी अब तक दस लाख प्रतियां बिक चुकी हैं. वे मीडिया में सबसे ज़्यादा छाए रहने वाले साहित्यकार हैं. संभोग से समाधि तक हर विषय पर माने हुए सूरमाओं से लेकर हर ऐरे-ग़ैरे नत्थू खैरे तक को इंटरव्यू देने को तैयार रहते हैं. शायद इसलिए अशोक वाजपेयी कहते हैं - ''यादवजी ने जान-बूझ कर हिन्दी के सार्वजनिक बुद्धिजीवी की भूमिका अख्तियार कर ली है.
वे 28 अगस्त को 79 साल के हो जाएँगे मगर जब आप उन्हें बुढापे की याद दिलाएंगे तो वे ज़ोरदार ठहाका लगायंगे - "अपने बुढापे की बात कर रहे हो क्या? मै तो अभी शिशु हूँ." और वाकई सारा जीवन उन्होंने एक शिशु की तरह ही बिताया है. परिवार की जिम्मेदारियों और घर-गृहस्थी की चिंताओं से मुक्त. विवादों, बहसों और अलोचनाओं के बीच वे हमेशा ठहाके लगाते मिल जाएँगे. अंसारी रोड, दरियागंज स्थित उनकी मासिक पत्रिका 'हंस' का दफ़्तर दिल्ली में शायद बौद्धिक अड्डेबाजी की सबसे मुफ़ीद जगह है .वे हिन्दी के शायद सबसे चर्चित (और विवादित भी) लेखक-संपादक हैं, जिनके लिखे और कहे पर अकसर हंगामा मच जाता है और रामझरोखे बैठ कर वे इन हंगामों का ख़ूब मज़ा लेते हैं. अपने अद्भुत प्रबंध कौशल के बूते अत्यन्त सीमित संसाधनों के बावजूद वे पिछले 22 सालों से 'हंस' जैसे लोकतान्त्रिक मंच को बचाय हुए हैं. 'हंस' के ज़रिए एक तरफ़ आत्मप्रचार से बचकर उन्होंने उत्कृष्ट कथाकारों-गद्यकारों की कई पीढियाँ तैयार की तो दूसरी तरफ़ दलित और स्त्री के सवाल को हाशिए से उठा कर मुख्यधारा में ला दिया.
वे अकसर बताते हैं - "मेरी साठ किताबें हैं और मुझे हर साल पौने दो, सवा दो लाख की रोयल्टी मिलती है." शक की गुंजाईश नहीं, क्योंकि उनका बहुचर्चित उपन्यास 'सारा आकाश' हिन्दी की बेस्टसेलर पुस्तकों की सूची में शामिल है जिसकी अब तक दस लाख प्रतियां बिक चुकी हैं. वे मीडिया में सबसे ज़्यादा छाए रहने वाले साहित्यकार हैं. संभोग से समाधि तक हर विषय पर माने हुए सूरमाओं से लेकर हर ऐरे-ग़ैरे नत्थू खैरे तक को इंटरव्यू देने को तैयार रहते हैं. शायद इसलिए अशोक वाजपेयी कहते हैं - ''यादवजी ने जान-बूझ कर हिन्दी के सार्वजनिक बुद्धिजीवी की भूमिका अख्तियार कर ली है. रामविलास शर्मा पर 'हंस' में लिखे सम्पदाकीय में उन्होंने लिखा - 'रामविलास की जेब में हाथ डालने की आदत नहीं थी. बाद में नामवर सिंह ने इस कला का चरम विकास किया.' मज़े की बात है कि उन्हें भी जेब
में हाथ डालने की आदत नहीं. एक-एक रुपया बहुत सोच-समझ कर ख़र्च करते हैं. उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं. हर साल उन्हें थोक में उपहार मिलते हैं - कुरते, घडियां, महँगी स्कॉच-वाइन की बोतलें, इम्पोर्टेड सिगरेट, किताबें, मोबाइल...मगर वे किसी को क्या उपहार देते हैं यह शोध का विषय है. अरसे पहले मन्नू जी ने 'हंस' में प्रकाशित अपने आत्मकथ्य में नई कहानी आन्दोलन को याद करते हुए लिखा था - 'उन दिनों राजेंद्र बोलने में बहुत पिलपिले थे.' वे आज भी ऐसे ही हैं. 'हंस' के दफ़्तर की महफिलों में सबकी बोलती बंद करने वाले राजेंद्रजी मंच पर पिलपिले ही नज़र आते हैं. नामवर या कमलेश्वर की तरह मंच लूटने का कौशल उन्हें कभी नहीं आया. लालू यादव से लखटकिया पुरस्कार लेने के अपवाद को छोड़ दें तो पुरस्कारों के मामले में उनका दामन बेदाग़ ही रहा है. छोटे-बड़े दर्जनों पुरस्कार उन्होंने ठुकराएँ हैं और अपने मित्र स्वर्गीय कमलेश्वर की तरह राजनेताओं के साथ मंच पर बैठने से परहेज करते हैं. हाँ, नामवर सिंह के साथ वे मंच पर हों तो श्रोताओं को किसी दिलचस्प कॉमेडी फ़िल्म का मनोरंजन उपलब्ध हो जाता है. ये हैं राजेंद्र यादव. हिन्दी साहित्य के इस गॉदफ़ादर के लिए लम्बी उम्र की दुआ कौन नहीं मांगना चाहेगा?
25.8.08
अस्सीवें साल में दाखिल हो रहे राजेन्द्र यादव

राजेन्द्र यादव हिन्दुस्तान या हिन्दी-साहित्य के कौन हैं कौन नहीं हैं, काफ़ी कुछ कहा गया है और कहा जाता रहेगा. मैंने इस सख़्स को सबसे पहले 'कांटे की बात' के ज़रिए जाना. ऐसा कांटा कि एक बार हल्का भी चुभ जाए तो टीस गहरी होती है और सबसबाती देर तक है. जुलाई-अगस्त 1990 में मंडल विरोधी 'आंदोलन' पर कांटे की बात में राजेन्द्र यादव की एक बात अकसर याद आ जाती है कि दिल्ली की लड़कियां हाथों में तख्तियां लिए सड़कों पर उतर आयी थीं, जिन पर चिंता ज़ाहिर की गयी थी कि आरक्षण के कारण अब उनकी शादी नहीं हो पाएगी क्योंकि उनके माता-पिता को नौकरीशुदा दुल्हे नहीं मिल रहे हैं(असल उद्धरण नहीं, अपनीस्मृति से). संघ का अयोध्या कांड रहा हो या तालिबान का बामियान कांड, कांटा सबने चुभोया. ऐसे कितने सवाल/मसले कांटे की बात में उठाए राजेन्द्र यादव ने. सब पर कलमदराज़ी की. रोशनाई बनकर हंस पर टपके उनके गुस्सैल आंसुओं ने किसकी संवेदना को नहीं झकझोरा. मैं हर बार राजी होता रहा. मतभेद कम रहा या रहा ही नहीं.
कांटों से बिंध जाने के बाद मन हुआ श्रव्यसुख पाने का. 97-98 की बात होगी. दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोगेसिव स्टूडेंट्स युनियन का हिस्सा था. संघ-संप्रदाय के संगठनों से गुत्थम-गुत्थी रोज़मर्रा का हिस्सा-सा बन गयी थी. नागपुर और रानी झांसी रोड से उनके पुरोधा आते थे और अगलगुला उगल कर चले जाते थे. उसके बाद परिसर में राष्ट्रगीत का मुखड़ा चीख़ और चुहल की गिरफ़्तारी में छटपटाने लगते थे. ऐसे में अमनपसंदों को अकसर हंस दफ़्तर की याद आती और राजेन्द्र यादव कैंपस आते. कभी 22 नंबर में तो कभी 56 नंबर में. कभी उन्होंने ये नहीं पूछा कि कितने लोग आ जाएंगे, या किस सभागार में होगी चर्चा. अब यह सोचता हूं कि आखिर ऐसा क्यों था. एक-आध बार दिल्ली विश्वविद्यालय से ही जब किसी चर्चित निरपेक्ष व्यक्तित्व को बुलाने की कोशिश की तो उन्होंने कोई-न-कोई बहाना बना कर टाल दिया. याद नहीं है कि यादवजी ने कभी बहानेबाज़ी की हो. हद से हद यही कहा 'किसी को भेज देना मुझे लेने के लिए, समय बच जाएगा'. यानी मेरे लिए यादवजी कभी न कॉम्प्रोमाइज़ करने वाले योद्धा ठहरे. यही कारण है कि उनकी ठनी भी ख़ूब: व्यक्तियों से लेकर संस्थाओं तक से. प्रसारभारती को तो उन्होंने प्रचारभारती कहा ही.
साहित्य मेरा बेहद कमज़ोर है. बहुत कम पढ़ाई-लिखाई की है. पर जो भी मोटी समझ है उसके आधार पर यह कहने में मुझे कोई हिचक नहीं है कि यादवजी ने हमेशा साहित्य का एजेंडा तय किया है. कोई भी विमर्श ले लें, हंस नामक मंच से ही उसकी शुरुआत हुई है. एक ही अंक में धूर-विरोधी मत और फिर उस पर चलती बहसों की श्रृंखला: हंस के अलावा नहीं दिखा कभी. पाठकों ने जो खिंचाई की वो अलग. राजेन्द्र न डमगाए. कभी न डगमगाए. ज़रूरत पड़ने पर सफ़ाई दी पर पोजिशन न बदली. हंसीय हलचल का असर भारतीय राजनीति पर भी दिखा. विशेषकर दलित और स्त्री अगर आज भारतीय राजनीति के केंद्र में है तो इसका श्रेय हंस को जाता है, राजेन्द्र यादव को जाता है. हंस के ज़रिए बौद्धिक जगत में जो भी सुगबुहाट हुई, भारतीय राजनीति को उसने बार-बार आइना दिखाया. और आइने में इस राजनीति ने अपने काले चेहरे को देख उसको साफ़ करने की कई बार दिखाउ ही सही, पर कोशिश ज़रूर की और आज भी कर रहे हैं.
नए रचनाकर्मियों के लिए राजेन्द्रजी से बड़ा प्रोत्साहक और कौन होगा. पोल्हा कर, डांट कर, और तो और गरिया कर उन्होंने नौजवानों से लिखवाया और लिखवा रहे हैं.
दो दिन बाद यानी 26 अगस्त 2008 को राजेन्द्र यादव अस्सीवें साल में दाखिल हो रहे हैं. हफ़्तावार की ओर से उन्हें इस मौक़े पर ढेर सारी बधाइयां और उनके इस सफ़र के और मानीख़ेज और लंबा होने के लिए सहश्र शुभकामनाएं. इस अवसर पर हफ़्तावार राजेन्द्र यादव के जीवन-कर्म पर एक चर्चा आरंभ कर रहा है. निजी संस्मरण हो तो और बढिया, अन्यथा आपकी हर राय और प्रतिक्रिया का स्वागत है.
24.8.08
मसाला चखाउंगा आपको
बहरहाल, फालतू इधर-उधर की बातों में और न उलझाते हुए ये बता दूं कि आज शाम से हफ़्तावार फिर पहले की तरह सक्रिय हो जाएगा, संभवत:.
बैठे-
सारांश यहाँ आगे पढ़ें के आगे यहाँ
14.8.08
नाव पर सवार हम अस्सी चले
‘हमें जल्दी नहीं है, आप मोटरबोट से इसको अलग कीजिए.’ लेकिन वो भी कम घाघ नहीं थे. हमारे बार-बार चिल्लाने के बाद भी वे बस यही कह रहे थे, ‘हमको कुछो सुनाई नहीं पड़ रहा है.’ हमारा मज़ा किरकिरा हुआ जा रहा था. हमने बड़ी मिन्नते कीं. पर उसने चुप्पी साध ली. अंतत: उसके क़रीब जाकर मैं ज़ोर से चीखा, ‘ठीक है, न सुनिए हमारी बात, मैं छलांग लगा रहा हूं गंगा मैया में. सारी जिम्मेदारी आपकी होगी.’ ये दांव चल गया. बुदबुदाते हुए उन्होंने हमारी नाव को मोटरबोट से अलग किया
अब हम दशाश्वमेध घाट की तरफ़ वापस लौट रहे थे. मैं गोदौलिया जाते हुए संकटमोचन मंदिर और आसपास का इलाक़ा देखने की अपनी इच्छार ज़ाहिर कर चुका था. इसलिए जैसे ही हम उस गली के नजदीक पहुंचे रामजनमजी ने बताया कि जा तो सकते हैं उधर लेकिन समय ज्यादा लग जाएगा. जगह-जगह पुलिस वाले तलाशी लेंगे. देख नहीं रहे हैं यहीं से कैसे पुलिस वाले शुरू हो गए हैं. बाद में अरविंदजी ने भी बताया कि 'पहले वाली बात नहीं रही. अब तो पूरा का पूरा इलाक़ा छावनी बन गया है. ऐसे बंदुक और मशीनगन लेके खड़े रहते हैं पुलिस वाले कि पुछिए मत.' बातचीत का केंद्र थोड़ी देर के लिए मंदिर और ज्ञानवापी, और उसके आसपास की घेरेबंदी तथा बनारस की मिलीजुली तहज़ीब हो गयी. रामजनमजी ने बताया कि कैसे पिछली मर्तबा बिस्फ़ोट के बाद शहर में कुछ शरारती तत्वों ने दंगा भड़काने की कोशिश की थी लेकिन आम बनारसी लोगों ने उसका ऐसा करारा जवाब दिया कि सब दुबक लिए.बतियाते हुए हम घाट की सीढियां उतर रहे थे और आसपास का नज़ारा ले रहे थे. कहीं हाथों में हाथ डाले प्रेमी युगल दुनिया से बेख़बर आपस में मग्न थे तो कहीं तफ़री करने आए यार-दोस्तों के झूंड ‘घाट का मज़ा’ लूट रहे थे. इस बीच मस्तानी चाल में टहलता कोई सांड उधर से गुज़रता और पल भर की अफ़रातफ़री मच जाती.
अस्सी जाना तय था ही. तय ये भी था सवारी नाव की होगी. हम नीचे की सीढियों पर चल रहे थे. बार-बार कोई न कोई नाविक हमारे पास आता और हमसे नौका-विहार करने का निवेदन करता. हम उसे बताते कि हमें अस्सी तक जाना है. उसका जवाब होता ‘हां, तो चले जाइए न, जा तो रहा है वो नाव.’ फिर हम साफ़ करते कि ‘मोटरबोट से नहीं साधारण नाव से जाना है’. अब्बल तो बिना मशीन वाले नाव पर हमें अस्सी तक ले जाने को तैयार नहीं होता और जो एक-दो तैयार होते भी, पैसे पर आकर उनके साथ बात नहीं बन पाती. आखिरकार एक बुजुर्ग नाविक चलने को तैयार हुए सौ रुपए में. हम उनके नाव में बैठ गए. बुजुर्ग ने अपने दोनों हाथों में चप्पू थाम लिया. इधर हम आपस में बनारस और सारनाथ के अनुभवों में डूबने-उतरने लगे. तभी मेरी दायीं ओर बैठे अविनाशजी ने गर्दन हिलाते हुए कहा, ‘थोड़ा-थोड़ा आनंद आने लगा है’. मुझे शायद कम दी गयी थी या फिर पता नहीं क्यों, कोई ख़ास एहसास नहीं हो रहा था. बातों-बातों में अरविंदजी ने बताया कि सुरेश भाई अच्छा गाते हैं. फिर तो हम सब उनके पीछे पड़ गए. वैसे दिन में शिविर में उन्होंने एक ख़ूबसूरत-सा जनगीत सुनाया था. इसलिए इतने अनजाने भी न थे हम उनकी प्रतिभा से. आखिरकार,
उन्होंने मनोज तिवारी ‘मृदुल’ के किसी गीत का एक मुखरा सुनाया और कहा, ‘इतना ही याद है’. उसके बाद अरविंदजी ने उनसे किसी विशेष गीत का आग्रह किया जो वे लोग कभी-कभार आंदोलनों में गाया करते हैं. सुरेश भाई ने निराश नहीं किया. बड़ा प्यालरा गीत था वह.हम गीत सुनते हुए नाव से गंगा और आसपास के घाटों का नज़ारा देखते चल रहे थे. जैसे ही कोई नया घाट आता, या किसी घाट का नाम लिखा दिख जाता, हममें से कोई न कोई ज़रूर बोल पड़ता. हमारे पीछे से एक मोटर बोट आया, अगर वो बस होता तो उसे शायद हम डबलडेकर कह सकते थे. यानी नीचे उपर, दोनों जगह बैठने की सुविधा थी उस पर. छत पर बिछी कालीन और चादर पर तकियों के सहारे कोई वीआइपी सपरिवार या फिर वीआइपियों का एक जत्था गंगा सेवन कर रहा था. हम उसके बारे में चर्चा कर ही रहे थे कि हमारी नज़र पीछे से आती उस मोटरवोट पर पड़ी जिसके नाविक को हमारे नाविक ने लगभग चिल्लासते हुए कहा, ‘पिछवाड़ा सटाओ’. दो-चार ज़ोरदार चीख के बाद उस मोटरबोट वाले ने अपना निचला हिस्सा हमारे नाव के सिरे से सटा दिया. हमारे नाविक ने नाव की मांगि पर बंधे रस्से का एक छोर मोटरबोट वाले की ओर उछाल दिया. उसने उस रस्से का अपने निचले मांगि पर बांध दिया. हम मोटरबोट की स्पीड से चलने लगे. पर हमें जल्दबाज़ी नहीं थी. हमें सूर्यास्त का आनंद लेना था गंगा में सैर करते हुए. हमने अपने नाविक को कहना शूरू किया, ‘हमें जल्दी नहीं है, आप मोटरबोट से इसको अलग कीजिए.’ लेकिन वो भी कम घाघ नहीं थे. हमारे बार-बार चिल्लाने के बाद भी वे बस यही कह रहे थे, ‘हमको कुछो सुनाई नहीं पड़ रहा है.’ हमारा मज़ा किरकिरा हुआ जा रहा था. हमने बड़ी मिन्नते कीं. पर उसने चुप्पी साध ली. अंतत: उसके क़रीब जाकर मैं ज़ोर से चीखा, ‘ठीक है, न सुनिए हमारी बात, मैं अब छलांग लगा रहा हूं गंगा मैया में. सारी जिम्मेदारी आपकी होगी.’ ये दांव चल गया. बुदबुदाते हुए उन्होंने हमारी नाव को मोटरबोट से अलग कर लिया. फिर से एक बार नॉर्मल्सी लौट आयी थी हमारे बीच. अस्सी अभी दूर था.
क्रमश:
12.8.08
बनारस भ्रमण: अस्सी बाद में, पहले ठंडई
अपने सामान की तारीफ़ ख़ुद कैसे करें, फिर भी आप पूछ रहे हैं तो हम तो यही कहेंगे कि 20 रुपये वाला पी कर देखिए, अच्छा लगेगा आपलोगों को.’ थोड़ा ठहर कर उन्होंने जोड़ा, 'बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं मेरे दुकान पर शरबत पीने. बंबई-दिल्ली से आते हैं लोग. वइसे एक्सपोर्ट भी होता है यहां से माल.' उनकी सलाह पर रामजनमजी ने ठप्पा लगा दिया. 5 गिलास का ऑर्डर दे दिया गया. वे लग गए अपने काम में. तरह-तरह के द्रव्य और मसालों को मिलाने लगे जग में. कुछ सेकेंड बाद पीछे मुड़कर हमसे मुखातिब हुए, ‘इसमें माल भी मिलाना है?’ ‘हां, हां. उसी लिए तो आए हैं'
शाम के क़रीब छह बजे होंगे. सुरेश भाई ने अपनी मोटरसाइकिल दशाश्वमेध घाट के नज़दीक एक पार्किंग में खड़ी की और ‘अभी और लोगों को समय लगेगा. चलिए तबतक घाट की तरफ़ चलते हैं’ कहते हुए घाट की तरफ़ बढ़ने लगे. मैं उनके पीछे-पीछे था. थोड़ी देर में हम एक घाट की सीढि़यां उतर रहे थे. मैंने पूछा, ‘सुरेश भाई, ये कौन-सा घाट है?’ ‘दशाश्वंमेध घाट. आईए, इधर से चलिए नहीं तो ये लोग तंग कर देंगे.’ उनका इशारा सीढि़यों पर बैठे किस्म-किस्म के भिखारियों की तरफ़ था. उनके कहे मुताबिक़ मैं उनके साथ-साथ चलने लगा. ख़ैर, स्थिति ऐसी थी नहीं कि हम जिधर से गुज़रें उधर भिखारी या साधु-सन्यासी न हों. बस, नज़र ही फेर सकते थे और वो हमने किया.सामने गंगा तट पर पानी में खड़ी नावों को देखकर नावों के प्लेटफ़ॉर्म-सा एहसास हो रहा था. कई बार हिलकोरे ले रही उन नौकाओं को देखकर लग रहा था मानो वो एक-दूसरे पर चढ़ लेने को बेचैन हैं. घाट पर टहलते हुए हर दो-तीन सेकेंड में कोई व्यक्ति टकराता और कहता, ‘आइए भाई साहब गंगा घुमा लाएं, एकदम वाजि़व पैसा लेंगे.’फिर कोई बहाना बनाकर हम आगे बढ़ जाते. टहलते-टहलते हम एक चबूतरे पर आ पहुंचे. एक बड़ा ही विलक्ष्ण दृश्यग मेरी नज़रों के सामने था. एक बारह-चौदह साल का बिल्कुल देसी लड़का एक एक हसीन गोरी मेम को न केवल घुमा रहा था बल्कि उसे आसपास की चीज़ों के बारे में भी बता रहा था. वो आगे-आगे, मेम पीछे-पीछे. सुरेश भाई ने टोका, ‘क्या देख रहे हैं? यही तो बनारस है. ये लड़का निश्चित रूप से कभी स्कूल नहीं गया होगा, लेकिन इसे मालूम है कि क्या बात करनी है और कैसे. घाट पर आपको ऐसे ही गाईड मिलेंगे. सारी ट्रेनिंग घाट पर उछलते-कूदते ही मिल जाती है इन लोगों को.’
थोड़ी देर बाद हम एक ऐसी जगह आ पहुंचे जहां चार-पांच चौकियों पर आरती की थाल, शंख, घंटियां, पोथियां और कुछ पूजन सामग्री रखी हुई थी. हमारे भौचक्केपन को ताड़ते हुए सुरेश भाई ने साफ़ किया, ‘थोड़ी देर में आरती होगी, पहले नहीं होती थी. ठीक-ठाक आमदनी हो जाती है इससे.’ काफ़ी सारे लोग आसपास की चौकियों पर जमे हुए थे. किसी को नाव पर सैर करना था तो किसी को आरती देखनी थी, बहुत से लोग मेरी तरह घाट पर टहल लेने के बाद थोड़ा सुस्ता लेने के विचार का पालन करते लग रहे थे. इस बीच सुरेश भाई के मोबाइल की घंटी बजी. फ़ोन सुन लेने के बाद उन्होंने बताया, ‘कामरेडजी का फ़ोन था. बेनिया पार कर गए हैं उ लोग. हद से हद पन्द्रह मिनट और लगेगा.’
दरअसल अविनाशजी और मैं सारनाथ स्थित विद्या आश्रम में ‘ज्ञान मुक्ति मंच’ द्वारा आयोजित ‘युवा ज्ञान शिविर’ में भाग लेने पहुंचे थे. वहीं हमारी मुलाक़ात सुरेश भाई, अरबिंद भाई, रामजनमजी समेत अन्य शिविरार्थियों से हुई. बनारस कैंट स्टेशन पर उतरते ही हमने यह तय कर लिया था कि शिविर समाप्त होते ही बनारस घूमा जाएगा. अविनाशजी ने तो ख़ास तौर से एक दिन इसी प्रयोजन के लिए रिजर्व रखा था. तयशुदा कार्यक्रमानुसार शिविर समाप्त होने के बाद बनारस में घाट-दर्शन की योजना को क्रियान्वित किया जा रहा था. पांच लोग थे, लेकिन सारनाथ में तत्काल पांचों के लिए राजेन्द्र प्रसाद घाट की तरफ़ जाने के लिए कोई सवारी न मिलने की स्थिति में सुरेश भाई के फ़ॉर्मूले पर अमल करते हुए मैं उनकी मोटरसाइकिल पर सवार बना, और रामजनमजी, अरविन्द भाई तथा अविनाशजी एक साथ किसी और सवारी से घाट की ओर आ रहे थे.
हम चौकी पर बैठे पूजा-प्रतिष्ठान, तथा अन्य जितनी उत्सुकताएं हो सकती थीं उन पर चर्चा कर रहे थे. तभी सुरेश भाई ने कान से फ़ोन हटाते हुए कहा, ‘कामरेडजी लोग आ गए ... पर दिख नहीं रहे हैं.' तभी मुझे रामजनमजी का कुर्ता दिखा. अपने दोनों हाथ उठाकर मैंने हिलाना शुरू कर दिया. तभी अविनाशजी से मेरी नज़र मिल गयी. क्षण भर में ‘थोड़ा तुम बढ़ो और थोड़ा हम बढें’ का अनुपालन करते हुए सारनाथ में बिछुडे़ हमलोग फिर से मिल रहे थे. इस बार हमलोगों ने घाट का और क़रीब से मुआयना किया. राय बनी ‘अस्सी चला जाय, नाव से. लेकिन पहले ख़ास बनारसी प्रसाद ठंडई पा लिया जाय, आनंद परमानंद हो जाएगा.'. एकमत से मंजूर हुआ. चल पड़े गोदौलिया चौराहे की ओर.
रामजनमजी ने रास्ते में बताया कि कैसे शिवानंद तिवारी जब भी दल बदलते हैं तो बनारस ज़रूर आते हैं बाबा विश्व नाथ
का आशीर्वाद लेने. उन्होंने यह भी बताया कि ‘पिछली बार जब वे लालूजी का साथ छोड़कर नितीशजी के साथ जुड़े तो यहीं गोदौलिया पर भेंटा गए. पुराने समाजवादी हैं, आते-जाते हैं तो जानकारी मिल जाती है, हमलोग आ जाते हैं भेंट-मुलाक़ात करने’. बतियाते हुए हम गोदौलिया चौराहे पर आ चुके थे. रामजनमजी जिस दिशा में बढ़ रहे थे अचानक से उधर से आवाज़ आने लगी, ‘आइए, आइए न सर, बढिया माल है इधर, एकदम दिल ख़ुश हो जाएगा’. रामजनमजी सबसे आखिर वाले दुकान में घुसे. और हमलोग उनके पीछे-पीछे. छोटी जगह देखकर हमलोग ठिठक गए. मिश्राम्बु के क़रीब पहुंचकर रामजनमजी ने कहा, ‘आ जाइए अंदर’. हालांकि उस दुकान में मुश्किल से चार लोगों के बैठने की जगह भी नहीं थी, हम पांचों ने ख़ुद को उसमें अंटा दिया. सामने दीवार पर एक रेट-लिस्ट टंगी थी, शर्बतों के नाम और उनके आगे उनकी क़ीमत दर्ज थी. नीचे से उपर नज़र मार लेने के बाद दुकानदार से ही पूछा, ‘आपके यहां की सबसे अच्छी चीज़ कौन-सी है?' मैंने जानने की कोशिश की. 'चाहे इ बताइए कि आपके हिसाब से हमलोगों को क्या लेना चाहिए? जादातर आदमी फस्सटाइमर हैं’ सुरेश भाई ने खुलासा किया. ‘अपने सामान की तारीफ़ ख़ुद कैसे करें, फिर भी आप पूछ रहे हैं तो हम तो यही कहेंगे कि 20 रुपये वाला पी कर देखिए, अच्छा लगेगा आपलोगों को.’ थोड़ा ठहर कर उन्होंने जोड़ा, 'बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं मेरे दुकान पर शरबत पीने. बंबई-दिल्ली से आते हैं लोग. वइसे एक्सपोर्ट भी होता है यहां से माल.' उनकी सलाह पर रामजनमजी ने ठप्पा लगा दिया. 5 गिलास का ऑर्डर दे दिया गया. वे लग गए अपने काम में. तरह-तरह के द्रव्य और मसालों को मिलाने लगे जग में. कुछ सेकेंड बाद पीछे मुड़कर हमसे मुखातिब हुए, ‘इसमें माल भी मिलाना है?’ ‘हां, हां. उसी लिए तो आए हैं' संवेद स्वर में हमने कहा. '... बाकी हिसाबे से' अरविंद भाई ने कहा. हर गिलास में सामान मिलाने से पहले दुकानदार ने बारी-बारी से हमें चम्मच दिखाए जिससे वो स्टील के एक डिब्बे में से माल निकाल रहे थे. इस तरह औकातानुसार द्रव्यपान का सामूहिक आनंद लिया गया. अपना पहला तजुर्बा था.क्रमश:
सामने गंगा तट पर पानी में खड़ी नावों को देखकर नावों के प्लेटफ़ॉर्म-सा एहसास हो रहा था. कई बार हिलकोरे ले रही उन नौकाओं को देखकर लग रहा था मानो वो एक-दूसरे पर चढ़ लेने को बेचैन हैं. घाट पर टहलते हुए हर दो-तीन सेकेंड में कोई व्यक्ति टकराता और कहता, ‘आइए भाई साहब गंगा घुमा लाएं, एकदम वाजि़व पैसा लेंगे.’ फिर कोई बहाना बनाकर हम आगे बढ़ जाते. टहलते-टहलते हम एक चबूतरे पर आ पहुंचे. एक बड़ा ही विलक्ष्ण दृश्यग मेरी नज़रों के सामने था. एक बारह-चौदह साल का बिल्कुल देसी लड़का एक एक हसीन गोरी मेम को न केवल घुमा रहा था बल्कि उसे आसपास की चीज़ों के बारे में भी बता रहा था. वो आगे-आगे, मेम पीछे-पीछे. सुरेश भाई ने टोका, ‘क्या देख रहे हैं? यही तो बनारस है. ये लड़का निश्चित रूप से कभी स्कूल नहीं गया होगा, लेकिन इसे मालूम है कि क्या बात करनी है और कैसे. घाट पर आपको ऐसे ही गाईड मिलेंगे. सारी ट्रेनिंग घाट पर उछलते-कूदते ही मिल जाती है इन लोगों को.’
थोड़ी देर बाद हम एक ऐसी जगह आ पहुंचे जहां चार-पांच चौकियों पर आरती की थाल, शंख, घंटियां, पोथियां और कुछ पूजन सामग्री रखी हुई थी. हमारे भौचक्केपन को ताड़ते हुए सुरेश भाई ने साफ़ किया, ‘थोड़ी देर में आरती होगी, पहले नहीं होती थी. ठीक-ठाक आमदनी हो जाती है इससे.’ काफ़ी सारे लोग आसपास की चौकियों पर जमे हुए थे. किसी को नाव पर सैर करना था तो किसी को आरती देखनी थी, बहुत से लोग मेरी तरह घाट पर टहल लेने के बाद थोड़ा सुस्ता लेने के विचार का पालन करते लग रहे थे. इस बीच सुरेश भाई के मोबाइल की घंटी बजी. फ़ोन सुन लेने के बाद उन्होंने बताया, ‘कामरेडजी का फ़ोन था. बेनिया पार कर गए हैं उ लोग. हद से हद पन्द्रह मिनट और लगेगा.’
दरअसल अविनाशजी और मैं सारनाथ स्थित विद्या आश्रम में ‘ज्ञान मुक्ति मंच’ द्वारा आयोजित ‘युवा ज्ञान शिविर’ में भाग लेने पहुंचे थे. वहीं हमारी मुलाक़ात सुरेश भाई, अरबिंद भाई, रामजनमजी समेत अन्य शिविरार्थियों से हुई. बनारस कैंट स्टेशन पर उतरते ही हमने यह तय कर लिया था कि शिविर समाप्त होते ही बनारस घूमा जाएगा. अविनाशजी ने तो ख़ास तौर से एक दिन इसी प्रयोजन के लिए रिजर्व रखा था. तयशुदा कार्यक्रमानुसार शिविर समाप्त होने के बाद बनारस में घाट-दर्शन की योजना को क्रियान्वित किया जा रहा था. पांच लोग थे, लेकिन सारनाथ में तत्काल पांचों के लिए राजेन्द्र प्रसाद घाट की तरफ़ जाने के लिए कोई सवारी न मिलने की स्थिति में सुरेश भाई के फ़ॉर्मूले पर अमल करते हुए मैं उनकी मोटरसाइकिल पर सवार बना, और रामजनमजी, अरविन्द भाई तथा अविनाशजी एक साथ किसी और सवारी से घाट की ओर आ रहे थे.
हम चौकी पर बैठे पूजा-प्रतिष्ठान, तथा अन्य जितनी उत्सुकताएं हो सकती थीं उन पर चर्चा कर रहे थे. तभी सुरेश भाई ने कान से फ़ोन हटाते हुए कहा, ‘कामरेडजी लोग आ गए ... पर दिख नहीं रहे हैं.' तभी मुझे रामजनमजी का कुर्ता दिखा. अपने दोनों हाथ उठाकर मैंने हिलाना शुरू कर दिया. तभी अविनाशजी से मेरी नज़र मिल गयी. क्षण भर में ‘थोड़ा तुम बढ़ो और थोड़ा हम बढें’ का अनुपालन करते हुए सारनाथ में बिछुडे़ हमलोग फिर से मिल रहे थे. इस बार हमलोगों ने घाट का और क़रीब से मुआयना किया. राय बनी ‘अस्सी चला जाय, नाव से. लेकिन पहले ख़ास बनारसी प्रसाद भंग पा लिया जाय आनंद कई गुना बढ़ जाएगा'. एकमत से मंजूर हुआ. चल पड़े गोदौलिया चौराहे की ओर.
रामजनमजी ने रास्ते में बताया कि कैसे शिवानंद तिवारी जब भी दल बदलते हैं तो बनारस ज़रूर आते हैं बाबा विश्व नाथ का आशीर्वाद लेने. उन्होंने यह भी बताया कि ‘पिछली बार जब वे लालूजी का साथ छोड़कर नितीशजी के साथ जुड़े तो यहीं गोदौलिया पर भेंटा गए. पुराने समाजवादी हैं, आते-जाते हैं तो जानकारी मिल जाती है, हमलोग आ जाते हैं भेंट-मुलाक़ात करने’. बतियाते हुए हम गोदौलिया चौराहे पर आ चुके थे. रामजनमजी जिस दिशा में बढ़ रहे थे अचानक से उधर से आवाज़ आने लगी, ‘आइए, आइए न सर, बढिया माल है इधर, एकदम दिल ख़ुश हो जाएगा’. रामजनमजी सबसे आखिर वाले दुकान में घुसे. और हमलोग उनके पीछे-पीछे. छोटी जगह देखकर हमलोग ठिठक गए. ‘मिश्राम्बु’ नामक एक शरबत की दुकान के क़रीब पहुंचकर रामजनमजी ने कहा, ‘आ जाइए अंदर’. हालांकि उस दुकान में मुश्किल से चार लोगों के बैठने की जगह भी नहीं थी, हम पांचों ने ख़ुद को उसमें अंटा दिया. सामने दीवार पर एक रेट-लिस्ट टंगी थी, शर्बतों के नाम और उनके आगे उनकी क़ीमत दर्ज थी. नीचे से उपर नज़र मार लेने के बाद दुकानदार से ही पूछा, ‘आपके यहां की सबसे अच्छी चीज़ कौन-सी है?' मैंने जानने की कोशिश की. 'चाहे इ बताइए कि आपके हिसाब से हमलोगों को क्या लेना चाहिए? जादातर आदमी फस्सटाइमर हैं’ सुरेश भाई ने खुलासा किया. ‘अपने सामान की तारीफ़ ख़ुद कैसे करें, फिर भी आप पूछ रहे हैं तो हम तो यही कहेंगे कि 20 रुपये वाला पी कर देखिए, अच्छा लगेगा आपलोगों को.’ थोड़ा ठहर कर उन्होंने जोड़ा, 'बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं मेरे दुकान पर शरबत पीने. बंबई-दिल्ली से आते हैं लोग. वइसे एक्सपोर्ट भी होता है यहां से माल.' उनकी सलाह पर रामजनमजी ने ठप्पा लगा दिया. 5 गिलास का ऑर्डर दे दिया गया. वे लग गए अपने काम में. तरह-तरह के द्रव्य और मसालों को मिलाने लगे जग में. कुछ सेकेंड बाद पीछे मुड़कर हमसे मुखातिब हुए, ‘इसमें माल भी मिलाना है?’ ‘हां, हां. उसी लिए तो आए हैं. पर हिसाब से ही डालिएगा’ संवेद स्वीर में हमारी राय उनके सामने रख दी गयी. उन्होंछने भी हर गिलास में सामान मिलाने से पहले बारी-बारी से हमें चम्मनच दिखाए जिससे वो स्टी्ल के एक डिब्बेग में से माल निकाल रहे थे. इस तरह औकातानुसार द्रव्यपान का सामूहिक आनंद लिया गया. अपना पहला तजुर्बा था वो.